कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को खिलाई गई एल्बेंडाजोल

सुकमा, 10 अगस्त 2026/sns/- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सुकमा में छात्राओं को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल की खुराक दी गई। स्वास्थ्य विभाग और विद्यालय प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं किशोरियों को कृमि संक्रमण से मुक्त कर उनके स्वास्थ्य, पोषण स्तर और शैक्षणिक विकास को बेहतर बनाना है। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों की निगरानी में सभी छात्राओं को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार दवा का सेवन कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, बीएमओ डॉ. दीपेश चंद्राकर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. गीतू हरित और विद्यालय अधीक्षिका श्रीमती सरस्वती सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे। अधिकारियों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए नियमित स्वच्छता, स्वच्छ भोजन, सुरक्षित पेयजल के उपयोग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत स्वच्छता ही बीमारियों से बचाव की पहली सीढ़ी है।

About The Author