सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान शिविर के पहले दिन चार सौ से अधिक हितग्राही लाभान्वित

बलौदाबाजार, 20 अगस्त 2026/SNS/- हितग्राहियों तक सुगमता एवं त्वरित रूप से योजनाओं क लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन मे जिले मे सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के तहत गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों मे शिविर का आयोजन किया गया। सभी पांच विकासखंड़ अंतर्गत 20 ग्राम पंचायतों मे आयोजित शिविर मे लगभग 423 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओ के तहत लाभान्वित किया गया। शिविर मे पेंशन, शौचालय निर्माण, मृत्यु प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, जॉब कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड सहित अन्य शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन शामिल रहे। शिविर में प्राप्त आवेदनों पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 76 प्रतिशत आवेदनों का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया गया। शेष आवेदनों को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों को भेजा गया है। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। शिविर में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही और ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं का समाधान गांव मे ही होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

About The Author