अनुदेशक के एक पद के लिए वॉक इन इंटरव्यू 10 सितम्बर को
बीजापुर, 21 अगस्त 2026/sns/- जिला बीजापुर अन्तर्गत संचालित नेताजी सुभाषचन्द्र बोस आवासीय विद्यालय कुटरू में रिक्त अनुदेशक (पार्ट टाईम टीचर) की सेवायें लिया जाना है। अनुदेशक (पार्ट टाईम टीचर) के पद पर भर्ती हेतु आवश्यक अर्हता रखने वाले उम्मीदवारों से 10 सितम्बर 2026 को कार्यालय जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा जिला बीजापुर में वाल्क इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाइड www.bijapur.gov.in तथा कार्यालय के सूचना पटल से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।