राखी का बंधन, खुशियों का संसार, महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार

मुंगेली, 27 अगस्त 2026/sns/- शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को नियमित आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस पावन अवसर से ठीक पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त की राशि मिलने से महिलाओं में उत्साह का माहौल है। ग्राम बदरा-ब की श्रीमती टिकेश्वरी वर्मा के घर में त्योहार की खुशियां और बढ़ गई हैं। समय पर मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें रक्षाबंधन की तैयारियों के लिए अतिरिक्त संबल दिया है।
श्रीमती टिकेश्वरी वर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि “रक्षाबंधन से ठीक पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त की राशि मिलने से हम महिलाओं को काफी मदद मिलेगी। इस राशि से भाई के लिए राखी, मिठाई और त्योहार की अन्य जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। समय पर राशि मिलने से रक्षाबंधन की खुशियां और बढ़ गई हैं।” उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए काफी उपयोगी है। इससे वे अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ परिवार की जरूरतों में भी सहयोग कर पा रही हैं। त्योहार के अवसर पर समय से पहले राशि मिलने से महिलाओं को अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी करने और पर्व को उत्साहपूर्वक मनाने का अवसर मिला है। टिकेश्वरी वर्मा के लिए योजना की यह किश्त राखी और मिठाई की खरीदारी के साथ भाई-बहन के रिश्ते की खुशियों को सहजता से मनाने का माध्यम बनी है।

About The Author