किशोरी बालिकाओं ने कलेक्टर -एसपी से की मुलाक़ात

बलौदाबाजार, 23 सितम्बर 2026/sns/- जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) के द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय मे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अतर्गत बिटिया एटदीरेट वर्क अभियान के तहत किशोरी बालिकाओं के लिए जागरूकता एवं शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संबंध में शासन के निर्देश अनुसार एक्सपोज़र विजिट के अंतर्गत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के किशोरी बालिकाओं को जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न शासकीय योजनाओ की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।

किशोरी बालिकाओं ने कलेक्टर कुलदीप शर्मा से भेट-मुलाकात की। कलेक्टर ने बालिकाओं से संवाद करते हुए हम होंगे कामयाब पोर्टल पर पंजीयन कर अपनी शिक्षा एवं भविष्य से संबंधित अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षा को जीवन में सफलता का महत्त्वपूर्ण आधार बताते हुए नियमित रूप से अध्ययन करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर श्री शर्मा ने बालिकाओं को शासकीय कार्यालयों की कार्यप्रणाली को समझने तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रतानुसार उनका लाभलेने के लिए प्रोत्साहित किया। बालिकाओं ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को नजदीक से, समझा और अपने प्रश्न भी पुछे।

इसके पश्चात किशोरी बालिकाओं को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होने पुलिस अधीक्षक गौरव राय से भेंट मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक श्री राय द्वारा बालिकाओं को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने साइबर ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों से सावधान रहने के उपाय बताए।

About The Author