सेवा संकल्प अभियान के तहत मोंगरा बैराज में ‘नमो सेवा’ नुक्कड़ नाटक का आयोजन

मोहला, 23 सितंबर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न जनभागीदारी आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मोंगरा बैराज में ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम के तहत अनकही कहानियां, संगीतमय नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा, सुशासन, जनकल्याण तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक शासन की योजनाओं और सेवाओं की पहुंच का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह, श्री अनिल वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अनिल मानिकपुरी, कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम, डीएफओ श्री अभिनव कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम में जसेवा संकल्प अभियान के तहत मोंगरा बैराज में ‘नमो सेवा’ नुक्कड़ नाटक का आयोजननप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, अधिकारियों एवं जनसामान्य ने सहभागिता की। कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने, अपने अधिकारों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक रहने तथा विकास कार्यों में सक्रिय जनभागीदारी निभाने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति को उत्साहपूर्वक देखा और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया। उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याण, जागरूकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता एवं शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार से संबंधित गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ नागरिकों को विकास की प्रक्रिया में सहभागी बनाना है।

About The Author