सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

अम्बिकापुर, 25 सितंबर 2026/sns/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय बौद्धिक मंदतावाली बालिकाओं की संस्था, अम्बिकापुर में शुक्रवार को मेरे सपनों का भारत” विषय पर विद्यालय स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में संस्था की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए ड्राइंग के माध्यम से अपने सपनों के भारत की कल्पना को रंगों और चित्रों में अभिव्यक्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए बेहतर, समावेशी एवं विकसित भारत के निर्माण से जुड़ी अपनी आकांक्षाओं को साझा किया
कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ ही उन्हें अपने विचार एवं भावनाएं अभिव्यक्त करने के लिए मंच प्रदान करना था। प्रतियोगिता के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता एवं अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

About The Author