2 अक्टूबर को खड़खड़ी, मोहभट्ठा एवं दिघवाड़ी में लगाए जाएंगे ‘सेवा सेतु’ शिविर
मोहला, 01 अक्टूबर 2026/sns/- ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर शासकीय सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में 1 से 7 अक्टूबर तक ‘सेवा सेतु—सरकार आपके द्वार’ शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 2 अक्टूबर को अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम खड़खड़ी, मोहला विकासखंड के ग्राम मोहभट्ठा एवं मानपुर विकासखंड के ग्राम दिघवाड़ी में सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खड़खड़ी में 14, मोहभट्ठा में 11 तथा दिघवाड़ी में 16 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण इन शिविरों में शामिल होंगे। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की शासकीय सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ पात्र हितग्राहियों को स्थानीय स्तर पर योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।