दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत आवेदन 31 अक्टूबर तक आमंत्रित
दुर्ग, 06 अक्टूबर 2026/sns/- राज्य सरकार की दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना को अब पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। समाज कल्याण संचालनालय द्वारा योजना को भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशीप पोर्टल पर ऑनबोर्ड कर दिया गया है। अब दिव्यांग विद्यार्थियों को आवेदन से लेकर छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त करने तक की संपूर्ण प्रकिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी करनी होगी।
उप संचालक समाज कल्याण से प्राप्त जानकारी अनुसार चयनित विद्यार्थियों के बैंक खातों में छात्रवृत्ति की राशि सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाएगी। नेशलन स्कॉलरशीप पोर्टल पर दिव्यांगजन राज्य छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि जो पूर्व में 30 सितंबर 2026 निर्धारित थी, जिसमें वृद्धि करते हुए 31 अक्टूबर 2026 तक कर दी गई है