सेवा सेतु शिविर में बना जयेश्वर का केसीसी कार्ड, खाद-बीज लेने में होगी आसानी
अम्बिकापुर, 07 अक्टूबर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु शिविर आमजनों की समस्याओं के समाधान का माध्यम बन रहे हैं। शिविरों में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर पात्र हितग्राहियों को सेवाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम दामली निवासी श्री जयेश्वर कुजूर का किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनने से उनकी समस्या का समाधान हुआ है।
श्री जयेश्वर कुजूर ने बताया कि उनका केसीसी कार्ड नहीं बना था। इसके लिए उन्होंने दरिमा तहसील में आयोजित सेवा सेतु शिविर में आवेदन किया था। आवेदन पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका केसीसी कार्ड बन गया है। कार्ड बनने से अब उन्हें खेती के लिए खाद और बीज लेने में आसानी होगी।
’केसीसी कार्ड बनने से खेती के लिए मिली सुविधा’
कृषि कार्यों में समय पर खाद और बीज की उपलब्धता किसानों के लिए महत्वपूर्ण होती है। केसीसी कार्ड नहीं होने के कारण श्री कुजूर को इससे संबंधित सुविधा प्राप्त करने में परेशानी होती थी। सेवा सेतु शिविर में आवेदन के बाद केसीसी कार्ड बन जाने से अब उनकी यह परेशानी दूर हुई है। इससे उन्हें कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में सुविधा मिलेगी।
’शिविर में आवेदन और समस्या का हुआ समाधान’
श्री जयेश्वर कुजूर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया, “मेरा नाम जयेश्वर कुजूर है। मैं ग्राम दामली का रहने वाला हूं। मेरा केसीसी कार्ड नहीं बना था। मैंने दरिमा तहसील में आवेदन किया था, जिसके बाद मेरा केसीसी कार्ड बन गया है। अब खाद-बीज लेने में आसानी होगी। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।
सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों एवं समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाओं से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होने से आमजनों को सुविधा मिल रही है और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंच रहा है।