केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कलेक्टोरेट परिसर में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

अम्बिकापुर, 07 अक्टूबर 2026/sns/-   सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कलेक्टोरेट परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा लगाया।

इस अवसर पर लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज एवं सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो ने भी कलेक्टोरेट परिसर में चंदन के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के प्रति सहभागिता का संदेश दिया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरूपा सिंह, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, वनमंडलाधिकारी श्री लोकनाथ पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

About The Author