प्रत्येक गुरुवार को जिला चिकित्सालय में होगा मेडिकल बोर्ड का आयोजन

मुंगेली, 13 अक्टूबर 2026/sns/- जिले के दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला मेडिकल बोर्ड के आयोजन दिवस में परिवर्तन किया गया है। अब दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने एवं पुराने प्रमाण पत्रों के नवीनीकरण का कार्य शुक्रवार के स्थान पर प्रत्येक गुरुवार को जिला चिकित्सालय में किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पूर्व में जिला मेडिकल बोर्ड का आयोजन प्रत्येक शुक्रवार को किया जाता था। दिव्यांगजनों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए इसमें आंशिक परिवर्तन किया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब प्रत्येक गुरुवार को जिला चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड आयोजित होगा।

About The Author