विकास के हर संकेतक पर बेहतर प्रदर्शन करें विभाग-कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति

कवर्धा, 22 अक्टूबर 2026/sns/- कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने गुरुवार को आकांक्षी विकासखंड बोड़ला के अंतर्गत विभिन्न विभागों के कार्यों और नीति आयोग द्वारा निर्धारित विकास संकेतकों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करना सुनिश्चित करें और प्रगति में सुधार के लिए विशेष प्रयास करें।
समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने विभागवार कार्यों का आकलन करते हुए कहा कि आकांक्षी विकासखंड बोड़ला के समग्र विकास के लिए नीति आयोग के निर्धारित संकेतकों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। सभी विभाग अपने-अपने संकेतकों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा जिन क्षेत्रों में प्रगति अपेक्षाकृत कम है, वहां विशेष ध्यान देकर सुधारात्मक कार्रवाई करें।
कलेक्टर ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि और बुनियादी सुविधाओं सहित विकास से जुड़े सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समय पर पूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नीति आयोग के संकेतकों की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए तथा कार्यों में आ रही कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने कहा कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों और प्रभावी मॉनिटरिंग से आकांक्षी विकासखंड बोड़ला को विकास के निर्धारित मानकों पर बेहतर स्थिति में लाया जा सकता है।

About The Author