प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु चयन सूची जारी
अम्बिकापुर, 26 अक्टूबर 2026/sns/- मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय (घंघरी) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ ओपन काउंसलिंग में प्राप्त आवेदनों के आधार पर चतुर्थ चयन सूची जारी कर दी गई है। चयन सूची मेरिट क्रम के अनुसार विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर प्रदर्शित की गई है।
आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी निर्देशानुसार चयनित विद्यार्थियों को 30 अक्टूबर 2026 तक प्रवेश लेना अनिवार्य होगा।
प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशत) से उत्तीर्ण अंकसूची, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण पत्र (लागू होने की स्थिति में) प्रस्तुत करना होगा।
इसके अतिरिक्त प्रवेश की पात्रता होने पर दो दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी से काउंटर हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) एवं जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। चयनित विद्यार्थियों को आवंटित प्रयास आवासीय विद्यालय में ही प्रवेश लेना होगा। विद्यालय परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी।