बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत स्वावलंबन कार्यशाला आयोजित

जांजगीर-चांपा, 26 अक्टूबर 2026/sns/-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोटमी सोनार में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत स्वावलंबन कार्यशाला आयोजित की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शिक्षा, सुरक्षा, विधिक अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं तालुका विधिक सेवा समिति अकलतरा अध्यक्ष श्रीमती शिवानी सिंह ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान, साइबर अपराध, विधिक अधिकारों एवं मैत्रीपूर्ण विधिक सहायता योजना 2024 की जानकारी दी। कार्यशाला में बालिकाओं को करियर काउंसलिंग, मानसिक स्वास्थ्य, आत्म देखभाल, महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, लैंगिक संवेदनशीलता एवं बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में मार्गदर्शन दिया। साथ ही महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपातकालीन सेवा डायल 112 की जानकारी दी गई। कार्यशाला में पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं शासकीय योजनाओं के बारे में भी बताया गया। बालिकाओं को नियमित शिक्षा जारी रखने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा भविष्य में आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर सखी वं स्टाप सेंटर जांजगीर कि केंद्र प्रशासक सुश्री एच निशा खान, विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय, परियोजना अकलतरा की सुपरवाइजर श्रीमती जासमीन निराला, परामर्शदाता श्रीमती सरस्वती सोनी, पैरालीगल वकील श्रीमती अंजली बंदे, शिक्षक-शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

About The Author