कौशल प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

बलौदाबाजार, 29 अक्टूबर 2026/sns/- जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, बलौदाबाजार-भाटापारा में प्रधानमन्त्री कौशल विकास योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अन्तर्गत कोर्स हेतु आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।

योजना अंतर्गत डोमेस्टिक आई.टी. हेल्प डेस्क (कम्प्युटर कोर्स), जनरल ड्यूटी असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन एवं जल वितरक संचालक (पम्प ऑपरेटर) कोर्स में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदाय की जायेगी। उक्त कोर्स की शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेज शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, 2 नग पासपोर्ट साइज फोटो के साथ जिला कौशल विकास प्राधिकरण, संयुक्त जिला कार्यालय परिसर कक्ष क्रमांक 70 एवं जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज ग्राम सकरी बलौदाबाजार में जमा कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु मोबाईल नम्बर 9171944392 पर सम्पर्क कर सकते है।

About The Author