जिले में स्थानीय अवकाश में संशोधन, 20 नवंबर को रहेगा कार्तिक एकादशी (देवउठनी) का अवकाश
अम्बिकापुर, 30 अक्टूबर 2026/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक-04 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सरगुजा जिले के लिए वर्ष 2026 में घोषित स्थानीय अवकाश में आंशिक संशोधन किया गया है।
पूर्व में 09 नवंबर 2026, सोमवार को दीपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था।
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार गोवर्धन पूजा के ऐच्छिक अवकाश को सार्वजनिकध्सामान्य अवकाश घोषित किए जाने के फलस्वरूप पूर्व आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है।
संशोधित आदेश के अनुसार अब 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को कार्तिक एकादशी (देवउठनी) के अवसर पर सरगुजा जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश कोषालय एवं उप कोषालयों के लिए लागू नहीं होगा।