राज्योत्सव में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर सीपीआर का लाइव प्रदर्शन, सौ से अधिक लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

कवर्धा, 03 नवम्बर 2026/sns/- राज्योत्सव 2026 के जिला स्तरीय आयोजन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष स्टॉल लगाया गया। स्टॉल में सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का लाइव प्रदर्शन करने के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सौ से अधिक नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा ब्च्त् का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। उन्होंने हृदय गति एवं सांस रुकने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में मरीज को तत्काल जीवन रक्षक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया। इस दौरान घटनास्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करने, मरीज की प्रतिक्रिया एवं सांस की जांच करने, एम्बुलेंस 108 और आपातकालीन सहायता बुलाने सहित छाती पर दबाव देने तथा रेस्क्यू ब्रीदिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों ने बताया कि वयस्क व्यक्ति को सीपीआर देते समय छाती के बीचों-बीच प्रति मिनट 100 से 120 बार दबाव देना चाहिए। प्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा 30 बार छाती दबाने के बाद 2 बार सांस देने की प्रक्रिया अपनाई जाती है। चिकित्सा सहायता पहुंचने तक ब्च्त् जारी रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि हृदय गति रुकने की स्थिति में समय पर ब्च्त् देना किसी व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
स्वास्थ्य शिविर में नागरिकों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, बीमारियों के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने तथा समय पर जांच और उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से राज्योत्सव में पहुंचे नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं और आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने वाली तकनीक का व्यावहारिक ज्ञान भी मिला। राज्योत्सव के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस गतिविधि का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सीपीआर जैसी जीवन रक्षक तकनीक की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना रहा।

About The Author