अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति का प्री-दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न
प्रेस विज्ञप्ति
अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति का प्री-दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न
रायपुर। अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश कार्यालय, ओम सोसाइटी, सुंदर नगर, रायपुर में प्री-दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए दीपावली पर्व की खुशियां साझा कीं तथा एक-दूसरे को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री तिवारी ने संगठन द्वारा आगामी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अविवाहित युवक-युवती एवं पुनर्विवाह परिचय सम्मेलन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि समिति का यह आयोजन समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक उपयुक्त एवं संस्कारित जीवनसाथी की तलाश के लिए एक सार्थक मंच उपलब्ध कराने की पहल है। विशेष रूप से ऐसे युवक-युवतियों एवं विवाह विच्छेद अथवा किसी कारणवश जीवनसाथी से वंचित व्यक्तियों को भी सम्मानपूर्वक नया जीवन शुरू करने का अवसर प्रदान करना इस आयोजन का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
समारोह के दौरान उपस्थित सदस्यों ने संगठन की सामाजिक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं समाज की एकजुटता को लेकर अपने विचार भी साझा किए। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
उपरोक्त कार्यक्रम में श्रीमती सुनीता तिवारी,अवधेश धर दीवान ,ब्रजेश चौबे ,प्रदीप मिश्रा,अनिल दुबे ,दीपक तिवारी श्रीमती साधना शुक्ला,श्रीमती मनोरमा त्रिपाठी,श्रीमती निवेदिता मिश्रा, डॉ मल्लिका मिश्रा ,श्रीमती लक्की दुबे,श्रीमती सरस्वती पाण्डेय ,श्रीमती सविता वीरेंद्र शर्मा,विमल ओझा,श्रीमती मधु दुबे,आस्था तिवारी ,श्रीमती स्वीटी शर्मा,श्रीमती जिया मिश्रा,श्रीमती मनीषा शुक्ला, काव्या त्रिपाठी रितेश शुक्ला आदि उपस्थित थे ।