जिला पंचायत की सामान्य सभा एवं सामान्य प्रशासन की बैठक 05 नवम्बर को 

   जांजगीर-चांपा, 03 नवम्बर 2026/sns/- जिला पंचायत के सामान्य सभा एवं सामान्य प्रशासन की बैठक 05 नवम्बर 2026 को आयोजित की गई है। सामान्य प्रशासन समिति की बैठक प्रातः 11.30 बजे से एवं सामान्य सभा की बैठक दोपहर 12.30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में विभिन्न एजेण्डा पर चर्चा की जाएगी। जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार पोयाम ने सभी संबंधित अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने कहा है।

About The Author