कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

बीजापुर, 05 नवम्बर 2026/sns/- जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी बीजापुर में केन्द्र शासन एवं राज्य शासन के विभिन्न योजननांतर्गत जिले के युवाओं को ऑटोमोटिव सर्विस टेक्निशियन टू एंड थ्री व्हीलर (मोटरसायकल रिपेयरिंग) एवं असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन (बिजली मिस्त्री) कोर्स में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदाय करने के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसमें आवासीय सुविधा के साथ-साथ प्रातः नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि भोजन की सुविधा भी प्रदाय किया जाएगा। प्रशिक्षण के साथ ही कम्प्यूटर एवं व्यक्तिव निर्माण की निःशुल्क सामान्य कक्षा भी प्रदाय की जाती जाएगी जो कि सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक होती है। प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार/स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। उक्त कोर्स में आवेदन करने हेतु कम से कम 8वीं कक्षा उर्तीण एवं 18 से 45 वर्ष तक आयु होना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदकों का कॉउसलिंग 13 नवम्बर 2026 को जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, (एजुकेशन सिटी, ज्ञानगुडी) बीजापुर में आयोजन किया जाएगा। इच्छुक आवेदक 6264936726 एवं 9201340598 में संपर्क कर अथवा वाट्सएप्प मैसेज के माध्यम से पंजीएन करवा सकते हैं। यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है।

About The Author