जिले के 113 केन्द्रों में 15 नवंबर से होगी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी

मुंगेली, 06 नवंबर 2026/sns/-  जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से प्रारंभ होगी। इसके लिए जिले के सभी 113 धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि खरीदी प्रारंभ होने से पहले सभी केंद्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कलेक्टर श्री तोपनो ने कहा है कि उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए पर्याप्त बारदाना, सुचारु तौल व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, छाया तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाओं का समय पर निरीक्षण कर कमियों को दूर किया जाए, ताकि खरीदी प्रक्रिया निर्धारित तिथि से सुचारु रूप से संचालित हो सके। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

About The Author