नगरीय निकाय निर्वाचन 2026 भिलाई, रिसाली भिलाई-चरोदा और जामुल के लिए रिटर्निंट ऑफिसर नियुक्त

दुर्ग, 17 नवंबर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में छत्तीसगढ़ नगर पालिक निर्वाचन नियम 1994 के नियम-13 सहपठित नियम-14 के तहत जिला दुर्ग के अंतर्गत आने वाले नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2026 के संचालन हेतु रिटर्निंग ऑफिसर (नगरपालिका) के पद पर नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरपालिका) के आदेशानुसार नगर पालिक निगम भिलाई श्रीमती लीना कोसम (भा.प्र.से.), आयुक्त नगर निगम दुर्ग को महापौर पद हेतु नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति व निर्वाचन प्रक्रिया के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। नगर पालिक निगम रिसाली श्री खेमलाल वर्मा अपर कलेक्टर जिला कार्यालय दुर्ग को महापौर पद हेतु रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा श्रीमती मोनिका वर्मा आयुक्त नगर निगम रिसाली को महापौर पद हेतु रिटर्निंग ऑफिसर का दायित्व सौंपा गया है। नगर पालिका परिषद जामुल श्री एस.के. सुंदरानी आयुक्त नगर निगम भिलाई-चरोदा को अध्यक्ष पद हेतु रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

About The Author