मिशन वात्सल्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

सुकमा, 10 मार्च 2026/sns/- सुकमा, 10 मार्च 2026/मिशन वात्सल्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को स्वामी
विवेकानंद युवा शक्ति केंद्र में जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह
कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देश एवं जिला
पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में जिला
कार्यक्रम अधिकारी शिवदास नेताम ने बाल संरक्षण से जुड़े प्रावधानों पर
विस्तार से जानकारी दी।कार्यशाला में किशोर न्याय अधिनियम 2015, दत्तक
ग्रहण विनियम 2022 तथा पॉक्सो अधिनियम 2012 के प्रावधानों पर प्रशिक्षण
दिया गया। अधिकारियों-कर्मचारियों को बच्चों की सुरक्षा, देखरेख और उनके
अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रभावी कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।कार्यक्रम
में महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य और श्रम विभाग
सहित मिशन वात्सल्य, सखी, नवा विहान, चाइल्ड लाइन और मिशन शक्ति से जुड़े
अधिकारी-कर्मचारी तथा बाल कल्याण समिति और किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य भी
उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *