मृतक के परिजनों को मिली 04-04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

दुर्ग, 10 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 04-04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पाहंदा तहसील पाटन जिला दुर्ग के निवासी मृतक स्व. शुभम कुमार यादव उम्र 22 वर्ष की 23 मई 2025 को ग्राम पाहंदा के डोंगिया तालाब के पानी में डुबने से मृत्यु हुई थी। ग्राम सेलूद तहसील पाटन जिला दुर्ग की निवासी मृतिका स्व. श्याम बाई उम्र 60 वर्ष की 27 मई 2025 को सेलूद नहर में नहाते समय पानी में डुबने से मृत्यु हुई थी। इसी तरह ग्राम अकतई तहसील पाटन जिला दुर्ग मृतक स्व. केशव कुमार साहू उम्र 03 वर्ष की 30 जुलाई 2025 को ग्राम अकतई अपने घर में सोते समय जहरीले सर्प के काटने से मृत्यु हुई थी।
कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप मृतक के परिजनों को स्व. शुभम कुमार यादव के माता श्रीमती पेमिन पति रामकृष्ण यादव, स्व. श्याम बाई के पुत्र अजय महिलांग पिता फिरंता राम महिलांग एवं स्व. केशव कुमार साहू के पिता श्री शिव प्रसाद पिता भूषण लाल को क्रमशः 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *