सुशासन तिहार ने संवारी जिंदगी लूण्ड्रा के ग्राम बिल्हमा के जितन को मिली पक्के आवास की चाबी
अम्बिकापुर, 20 मई 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे ’सुशासन तिहार’ के अंतर्गत गांव-गांव जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ग्रामीण की मांग और शिकायतों का समाधान कर शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित कर रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के लूण्ड्रा विकासखंड के ग्राम बिल्हमा के रहने वाले जितन का पक्के मकान का बरसों पुराना सपना साकार हुआ है। ’सुशासन तिहार’ के आयोजन में हितग्राही को उनके नए पक्के आवास की चाबी सौंपी गई है।
कच्चे घर की पीड़ा से मिली मुक्ति, सुरक्षित परिवार
अपने नए घर की चाबी पाकर भावुक हुए हितग्राही श्री जितन ने बताया कि पक्का मकान मिलने से पहले उनका परिवार एक कच्चे और जर्जर घर में रहने को मजबूर था। उन्होंने अपनी पुरानी याद करते हुए बताया कि, ष्पहले हम कच्चे घर में रहते थे। बारिश के दिनों में भारी जलभराव और पानी टपकने से हम लोग और हमारा सामान भीग जाया करता था। हर एक-दो साल में घर टूट जाता था और उसे फिर से बनाने में भारी परेशानी व खर्च उठाना पड़ता था।
अब सुरक्षित और खुशहाल है परिवार
शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना से मिले पक्के घर ने परिवार के जीवन में एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव ला दिया है। जितन ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि, ष्अब शासन ने हमें पक्का घर दे दिया है। इस नए घर में हमारे बच्चे और पूरा परिवार बेहद खुशी और सुरक्षित तरीके से रह रहेंगे है। अब हमें मौसम की मार का कोई डर नहीं है।
मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में गांव-गांव में मनाए जा रहे श्सुशासन तिहारश् के तहत ग्रामीणों को तैयार हुए नए घर की चाबी सौंपी जा रही हैं। जितन ने इस बुनियादी जरूरत को समझने और उनका खुद के घर का सपना पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शासन के प्रयासों के कारण आज हम जैसे आम नागरिकों का पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है।