पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन बैंक एकाउंट एवं आधार सीडिंग संबंधित संशोधन सूचना

बीजापुर, 04 अगस्त 2026/sns/- आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं पालिटेक्नीक संस्थाओ में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं को सूचित किया जाता है कि शिक्षा सत्र वर्ष 2022-23 एवं 2025-26 बैंक एकाउंट एवं आधार सीडिंग संबंधित संशोधन की कार्यवाही http://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर ऑनलाईन की जा रही है। जिसके अंतर्गत ऑनलाईन वेबसाईट पर जिन विद्यार्थियों का बैंक खाता गतल है सुधार करने एवं जिन विद्यार्थियों के आधार सीडिंग नहीं है सीडिंग कराने 10 अगस्त 2026 को निर्धारित की गई है।
निर्धारित तिथि के पश्चात विद्यार्थियों को शिक्षा सत्र वर्ष 2022-23 एवं 2025-26 के लिए बैंक एकाउंट एवं आधार सीडिंग संबंधी संशोधन पूर्ण करा कर संबंधी संस्था/कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बीजापुर में जमा/सूचित किया जाना है। उक्त तिथि के पश्चात अवसर प्रदाय नहीं किया जायेगा।

About The Author