आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के पदों पर भर्ती
सुकमा, 25 जूलाई 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया जिले के विभिन्न ग्रामों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए की जा रही है। इस भर्ती के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद ग्राम पेन्टाचिमली के तुमलगुड़ा, उरसांगल 2, गोंदपल्ली के मण्डीमरका 02 व 03, कोण्डासांवली 01, मेड़वाही के मेड़वाही 3 व तारलागुड़ा के बैनपल्ली वहीं आंगनबाड़ी सहायिका के पद ग्राम पेन्टाचिमली के मिचीगुड़ा व टेकलगुड़ा, तारलागुड़ा के कलाईगुड़ा, सिलगेर के सिलगेर 2, ताड़मेटला के ताड़मेटला 02 केंद्रों में रिक्त हैं।
इच्छुक एवं पात्र महिला उम्मीदवार 25 अगस्त 2026 से 08 सितम्बर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से https://aww.e-bharti.in/ पर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन केवल निर्धारित ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु अभ्यर्थी जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय अथवा संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।