रक्षाबंधन पर कलेक्टोरेट परिसर में सजा एसएचजी महिलाओं का राखी स्टॉल

दुर्ग, 27 अगस्त 2026/sns/- रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर दुर्ग में बिहान से जुड़ी रिद्धि-सिद्धि स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आकर्षक राखी स्टॉल लगाया गया है। समूह की सुमन साहू, ग्राम पुरई एवं अंजू साहू, ग्राम पंचायत भंसुली द्वारा स्वयं तैयार की गई रंग-बिरंगी एवं आकर्षक राखियां स्टॉल पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
समूह की महिलाओं ने रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए पहले ही लगभग 70 हजार रुपये की राखियों की सप्लाई की है। इसके अलावा गांव में करीब 45 हजार रुपये की राखियों की बिक्री की जा चुकी है। कलेक्टोरेट परिसर में लगाए गए स्टॉल से भी अब तक लगभग 1 हजार रुपये की राखियों की बिक्री हुई है। इस तरह समूह की महिलाओं द्वारा राखी निर्माण एवं बिक्री के माध्यम से अब तक लगभग 1.16 लाख रुपये का कारोबार किया जा चुका है। बिहान के माध्यम से स्व-सहायता समूह की महिलाओं को अपने उत्पाद तैयार करने के साथ-साथ उनके लिए बाजार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। राखी निर्माण और बिक्री से महिलाओं को अतिरिक्त आय अर्जित करने के साथ स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। कलेक्टोरेट परिसर में लगाए गए राखी स्टॉल को अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। रक्षाबंधन के अवसर पर एसएचजी महिलाओं द्वारा तैयार राखियों की बिक्री महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने वाली प्रेरणादायक पहल बनकर सामने आई है।

About The Author