जीवन बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पहुंचेगी मोबाइल जागरूकता वैन
मुंगेली, 03 नवंबर 2026/sns/- आम नागरिकों को जीवन बीमा के महत्व, आवश्यकता और इससे मिलने वाली आर्थिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में राज्यव्यापी जीवन बीमा जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत विशेष रूप से तैयार मोबाइल जागरूकता वैन जिला मुख्यालय के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर लोगों को जीवन बीमा के प्रति जागरूक करेगी।
अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को जीवन बीमा की उपयोगिता, परिवार की आर्थिक सुरक्षा और भविष्य की वित्तीय स्थिरता के प्रति जागरूक करना है। मोबाइल जागरूकता वैन के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर जीवन बीमा से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल से विशेष रूप से उन ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को लाभ मिलेगा, जहां वित्तीय जागरूकता संबंधी जानकारी की पहुंच सीमित है। इस राज्यव्यापी पहल से जीवन बीमा के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने, परिवारों को भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के प्रति सचेत करने तथा वित्तीय जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलने की उम्मीद है।